STORYMIRROR

Neha Pandey

Others

3  

Neha Pandey

Others

मोहब्बत होकर भी नामुमकिन है

मोहब्बत होकर भी नामुमकिन है

1 min
234

तेरी मेरी प्रेम कहानी

नामुमकिन होकर जग जानी है ।


तुम ब्रह्माण्ड के राजा हो

दुनिया कहती मुझे रानी है,

तेरी मेरी प्रेम कहानी

नामुमकिन होकर जग जानी है ।


तुम आग की ज्वाला हो

मैं बहता शीतल पानी हूँ,

तुम्हारी तपती रूह में

मैंने कुछ बूंदें डाली है ।


तेरी मेरी प्रेम कहानी

नामुमकिन होकर जग जानी है।


ऐसा अनोखा है रिश्ता

जिसमे मिलन की आस नहीं,

फ़िर भी ये जग ज़ाहिर है,

दिन के बाद रात ही आनी है ।


तेरी मेरी प्रेम कहानी

नामुमकिन होकर जग जानी है ।


तेरा मेरा कोई मेल नहीं

फ़िर भी हमराही हम जन्मों से ,

तुम सूरज परवाने हो

मेरी चांदनी भी दीवानी है ।


तेरी मेरी प्रेम कहानी

नामुमकिन होकर जग जानी है ।


Rate this content
Log in