STORYMIRROR

Kishore Kumar

Others

3  

Kishore Kumar

Others

मित्र का आना

मित्र का आना

1 min
232

मित्र का आना 

जैसे वसंत का आना हुआ 

वो वर्षों बाद मिलना

जैसे खुशबू भरी हवा का झोंका हो

आकर बातें करना

वो बात-बात पर

हँसी -ठिठोली करना

जैसे पुष्पों का गुच्छा


आपस में गले मिल रहे हों 

पुरानी यादों में गुम हो जाना 

भुली- बिसरी बातों को

कुरेद-कुरेद कर 

याद करना

जैसे मदमाती महक

सुवासित करना


मित्र को आते ही 

गले लग जाना

गले लगते ही 

वो बातें छिड़ जाना

जैसे खिलते सुमन को देख 

माली का चहकना

जब भी मित्र का आना होता है

मानो वसंत का आगमन हुआ 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन