STORYMIRROR

Dimple Dadsena

Others

3  

Dimple Dadsena

Others

मेरी प्यारी माँ और पापा

मेरी प्यारी माँ और पापा

1 min
652

जिनका हृदय है अथाह सागर सा,

मन की गहराई भी सागर जैसा।

अनंत है प्यार उनका, जैसा होता आसमान,

सचमुच वह है अपने पिता और माँ ।।


जिन्होंने अपने उपदेशों से,

हमारा जीवन सँवारा।

जिनके गोद में पलकर ही,

देख सके हम जग सारा।

अनंत है प्यार उनका, जैसा होता आसमान,

सचमुच वह है अपने पिता और माँ।।


जिसने खुद कष्टों को झेलकर,

मुसीबतों से हमको बचाया।

सारे दुःख दर्द को सहकर,

हमको सच्चा इन्सान बनाया।।

अनंत है प्यार उनका, जैसा होता आसमान,

सचमुच वह है अपने पिता और माँ।।


Rate this content
Log in