STORYMIRROR

Anjali Jha

Others

2  

Anjali Jha

Others

मेरा भारत है महान

मेरा भारत है महान

1 min
212

मेरा भारत है महान

करते इसका सब गुणगान,

देश विदेश में होते चर्चे

उत्तर में हिमालय है,

दक्षिण में हिंद महासागर चरण पखारते

कश्मीर है जिसका सिरमौर,

त्रेता में जहाँ श्री राम ने जन्म लिया

द्वापर में जहाँ श्री कृष्ण ने जन्म लिया।


वह देश है भारत मेरा

जहाँ ऋषि-मुनि करते तप और गुंजन

जहाँ वेद और पाठ से होते देश में गुंजन,

रंग, रुप, वेष-भूषा चाहे अनेक हैं

हैं भारत देश के निवासी सब जन एक हैं,

सभ्यता और संस्कृति जहाँ बसते सबके दिल में है

जहाँ अनेको भाषाओं का ब्याख्यान होता है,

उस देश के हैं निवासी हम,

मुझे खुद पर इतना गर्व है।


जहाँ रहते सभी धर्मों के लोग

सब में आपसी भाईचारा

जहाँ पर ऋतु भी अनेक है,

खेतों में लहलहाते फसल

तो कहीं सरसों के पीले फूल

तो कहीं सेमल के लाल फूल,

फूलों पर भौंरे करते गुंजन

बागों में कोयल की मिठी कूक

जहाँ के सभी हैं मेहनती और ईमानदार

यही देश है भारत महान,

जहाँ के संविधान भी दुनिया में अनूठे हैं

कर्मठ और शक्तिशाली वो देश भारत है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन