STORYMIRROR

Neerja Sharma

Others

4  

Neerja Sharma

Others

मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या

1 min
228


हमारी भारत भूमि 

है विश्व में विशिष्ट

अपनी संस्कृति के लिए

अपने पूजा पाठों के लिए।


मौनी अमावस्‍या आती

 माघ मास ,कृष्ण पक्ष में 

 पवित्र स्नान व दान पुण्य

 दिलाता पापों से मुक्ति।


 मौनी अमावस्‍या योग बनता 

 जब सूर्य और चंद्रमा एक साथ 

मकर राश‍ि में आते हैं

चीजों का दान,उपाय बताते हैं।


 मौनी अमावस्‍या को

 प‍ितरों के तर्पण के ल‍िए

 व‍िशेष तिथ‍ि माना जाता 

स्नान कर दान दिया जाता है।


 मौनी अमावस्‍या मौन का महत्व

 मौन व्रत रख टटोलना

भगवत भजन ,ध्यान करना

पितरों का पिंडदान करना।


धार्मिक मान्यता है पुरानी

मौनी अमावस्या पर गंगा पानी

अमृत समान बन जाता 

पवित्र स्नान स्वर्गधाम दिलाता।


विश्वासी फल पाता है 

अविश्वासी पछ्ताता है

श्रद्धा पूरित करती पूर्णता 

हिंदू धर्म सादर नमन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन