STORYMIRROR

Dr.Padmini Kumar

Others

2  

Dr.Padmini Kumar

Others

मैं क्या लिखूं

मैं क्या लिखूं

1 min
169

अकेली बैठी सोचती हूँ मैं क्या लिखूं

आरंभ करती सोचती हूँ मैं क्या लिखूं

इधर उधर देखकर सोचती हूँ मैं क्या लिखूं

ईश्वर पर एक कविता क्या मैं लिखूं

उम्र पैंसठ हो गई मेरी क्या लिखूं

ऊपर जाने का वक्त है न मैं क्या लिखूं

ऋग्वेद न जानती फिर मैं क्या लिखूं

एक एक शब्द चुनकर मैं क्या लिखूं

ऐतिहासिक बनना चाहती मैं क्या लिखूं

और सब की आवाज सुनकर मैं लिखूं

अंबर छूती ऊँचे विचार की पंक्तियां मैं लिखूं

अहंकार छोड़कर अब मैं लिखूं


Rate this content
Log in