STORYMIRROR

parag mehta

Others

3  

parag mehta

Others

मैं ही गलत हूं

मैं ही गलत हूं

1 min
870


जो खुद से झूठ बोल जाता हूं

जो खुद से कुछ छुपा जाता हूं

तो फिर शायद मैं ही गलत हूं


जो खुद ही से रूठ जाता हूं

जो खुद को मना ना पाता हूं

तो फिर शायद मैं ही गलत हूं


जो खुद से लड़ने जाता हूं

जो खुद ही से हार जाता हूं

तो फिर शायद मैं ही गलत हूं


जो खुद नई राहों पे जाता हूं

जो खुद ही लौट आता हूं

तो फिर शायद मैं ही गलत हूं


जो खुद को जानना चाहता हूं

जो खुद ही जान ना पाता हूं

तो फिर शायद मैं ही गलत हूं


जो खुद को समझाना चाहता हूं

जो खुद ही समझ ना पाता हूं

तो फिर शायद मैं ही गलत हूं


जो खुद को भूलना चाहता हूं

जो खुद ही को भूल ना पाता हूं

तो फिर शायद मैं ही गलत हूं


जो खुद ही को सोचना चाहता हूं

जो खुद ही को सोच ना पाता हूं

तो फिर शायद मैं ही गलत हूं


जो खुद ही को सच बताना चाहता हूं

जो खुद ही से सच सुन ना पाता हूं

तो फिर शायद मैं ही गलत हूं !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन