माँ का डर
माँ का डर
1 min
342
माँ बनकर शायद हो जाता है
मन माँ का डरपोक,
संतान को लेकर बढ़ जाती
उसके मन मे सोच।
डरने लगता अहित न हो
न हो संतान दुराचारी
चिंता रहती भविष्य की और
सही निभे जिम्मेवारी।
डर कुछ यूं ही पहला था मन में
भेजा दूर था उसको पढ़ने
भटके न संस्कारों से अपने।
