क्यूँ की..
क्यूँ की..
1 min
187
खुदा ने उनको इतना
भी अलग नहीं बनाया ,
उनके जिस्म में भी
दिल होता है मगर ,
हर कठोर परिस्थिति का
सामना करने का
जिगर भी होता है ।
बचपन से ही जाना
लड़कियां ढीली होती हैं
बात बात पे रोती हैं,
लड़को के भी कुछ
अहसास होते हैं
उनके दिल में भी
जज़्बात होते हैं।
वोह हर ज़ख्म दिखाते नहीं
ज़ख्मो को अंदर ही अंदर
जलाते वही ,
क्यूँ की लड़के रोते नहीं।
