STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Others

2  

Kanchan Prabha

Others

क्योकिं लड़के रोते नही

क्योकिं लड़के रोते नही

1 min
542


क्या उन्हें कोई दुख होता नहीं,

या जीवन मे वो कुछ खोते नहीं,

आखिर क्यों लड़के कभी रोते नहीं ?


बचपन से जो सीखते हैं

मजबूत हमेशा दिखते हैं,

कितनी भी खुशियाँ कम हों,

उनकी आँखे कभी ना नम हों,

कमजोरी के खेत को जोते नहीं

क्योकिं लड़के कभी रोते नहीं।


दिल मे कोई पहाड़ सा ढहता है

चाहे उन्हे कोई कुछ भी कहता है,

लड़ लेते हैं कुछ कर लेते हैं,

अपनी जीत कभी वो खोते नहीं,

क्योकिं लड़के कभी रोते नहीं।


डट कर करें मुकाबला

आती उन्हे सब कला ,

फौलादी तन मन कठोर

तीव्र तेज सा खिलता भोर,

दुश्मन के आगे कभी सोते नहीं ,

क्योकिं लड़के कभी रोते नहीं।














विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन