STORYMIRROR

Kajal Kumari

Others

4  

Kajal Kumari

Others

क्या खोया क्या पाया जिंदगी तूने क्या दिखाया ।

क्या खोया क्या पाया जिंदगी तूने क्या दिखाया ।

1 min
361

क्या खोया क्या पाया

जिंदगी तूने क्या दिखाया

इठलाती सी जवानी पाई

पर अल्हड़ बचपन खोया

माँ की ममता तो पाई

पर पिता का दुलार खोया

माँग का सिंदूर तो पाया

पर बाकी रिश्तों का सार खोया

एक नया उपनाम तो पाया

पर अपना अस्तित्व खोया

बेटी का सुख तो पाया

पर अपना सम्मान खोया

लड़ झगड़ कर जगह तो पाई

पर होंठों की मुस्कान को खोया

आखिर को आखिरी पड़ाव तो पाया

पर पूरी जिंदगी बस खोया ही खोया...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन