STORYMIRROR

नूपुर Noopur शांडिल्य Shandilya

Others

2  

नूपुर Noopur शांडिल्य Shandilya

Others

क्या है वसंत ?

क्या है वसंत ?

1 min
178

वसंत है हृदय का प्रफुल्ल भाव

सरसों के फूलों का सरल हास

लहलहाती फसलों का उल्लास

रंगों में छलकता धरा का अनुराग


ढोलक पर गूँजती उंगलियों की थाप

मोहन की मुरली की मोहिनी तान

मोहक ऋतु ज्यों गा रही हो फाग

सरस उमंग भरा अनूठा नया राग


अंबर ने ओढ़ा गुनगुनी धूप का शॉल

धरती की ओढ़नी पे टंके फूल ही फूल

बावरों की धड़कनों में टेसू के गीत

रंगों में रंग घुले रंगरेज़ गाढ़े मनमीत





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन