STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Others

2  

Mukesh Bissa

Others

क्या है जिंदगी

क्या है जिंदगी

1 min
311


खिलता हुआ शबाब है जिंदगी

महसूस करो तो नायाब है जिंदगी

सांसो का एक हिसाब है जिंदगी

बिन पढ़ी एक किताब है जिंदगी।


कुछ अधूरी उम्मीदें है जिंदगी

कुछ अनचाही मन्नतें है जिंदगी

कभी सुख की छाया है जिंदगी

कभी दुख की माया है जिंदगी।


कभी मदमस्त बसंत है जिंदगी

कभी तेज सी तपन है जिंदगी

कभी अपनों के संग है जिंदगी

कभी परायों के संग है जिंदगी।


कभी अमीरी का नशा है जिंदगी

कभी गरीबी की दशा है जिंदगी

कभी खिलखिलाता बचपन है जिंदगी

कभी सुनसान सा यौवन है जिंदगी।


 इन्हीं सवालों का हिसाब है जिंदगी

गिने तो बेहिसाब है बेहिसाब है जिंदगी

सब कुछ सही तो लाजवाब है जिंदगी ।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन