STORYMIRROR

Anil Gupta

Others

4  

Anil Gupta

Others

कविता

कविता

1 min
158

कलम की ताकत को 

सारी दुनिया मानती है 

जब यह कागज़ पर चलती है तो

क्रांति का शंखनाद कर देती है 

युवाओं में जोशीली देशभक्ति 

का संचार कर देती है 

कलम ने बड़े बड़े 

तख्तो ताज हिला दिए 

बम से भी ज्यादा 

कलम विस्फोट करती है


सैकड़ों वर्ष पूर्व कलम से लिखे खत 

आज संग्रहालय की शोभा है

ये कलम ही है 

जिसने कागज की शोभा बढ़ाई है 

वरना कोरे कागज को 

कौन सम्हाल कर रखता है 

विरह की अग्नि में जल रहे 

प्रेमी प्रेमिका खत को 

सीने से लगाकर अपनी 

प्रेम अगन को शांत करते है 


अगर कलम नहीं होती 

तो दुनिया को ज्ञान कैसे मिलता 

रामायण, महाभारत, कुरान, 

बाईबिल गुरु ग्रन्थ साहिब के 

अनुयाइयों को अपने धर्म ज्ञान कहाँ से मिलता।

सचमुच कलम की महिमा न्यारी है

इसीलिए यह युगों युगों से प्यारी है 



Rate this content
Log in