करवट
करवट
1 min
259
करवटों का दौर हमेशा ही चलता रहता है,
नहीं तो कमर अकड़ जाने का डर सदा बना रहता है।।
एक तरफ से दूसरी तरफ देखने का सुख
और ललचाती आंखों का स्वप्न
जीवंत करने की लालसा से,
मुड़ जाने का मन करता है
करवटों का दौर हमेशा ही चलता रहता है…….
पुराने से नए का बदलाव,
सदा ही उकसाता है ।।
मनुष्य तो क्या, कुदरत में भी ऐसा असर देखा जाता है,
फर्क इतना मनुष्य की करवट सुखों के लिए तरसती है
और कुदरत की करवट मनुष्य की
छेड़छाड़ से हुई तबाही बयां करती है।।
