STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

3  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

क्रिकेट मैच।

क्रिकेट मैच।

1 min
488

जब भी देखती हूँ मैं कोई क्रिकेट मैच,

जो खेलता है कोई भारत वासी।

मन में विजय की आशा लिए,

मन में उठती है कई कल्पनायें।


जैसे उतरा हो कोई सिपाही,

मैदान-ए-जंग में।

जैसे रचा गया हो कोई चक्रव्यूह

अभिमन्यु के लिये।


बनाई गई हो कोई रणनीति,

अश्वत्थामा के नाम पर।

चल रहे है प्रयोग,

नित नए अस्त्र-शस्त्र के।


जैसे कोई नायक,

खड़ा हो शत्रुओं से घिरा हुआ।

जैसे कोई नायक,

लौट आया हो अपने विजयपथ पर।


मन में विजय की आशा लिए,

जब भी देखती हूँ मैं कोई क्रिकेट मैच,

जो खेलता है कोई भारत वासी।


मन में विजय की आशा लिए,

मन में उठती है कई कल्पनायें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन