STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Others

2  

Kawaljeet GILL

Others

खूब रुलाया

खूब रुलाया

1 min
90

सूरज चाँद सितारों का भी है

एक बन्धन ना टूटने वाला

तेरा मेरा प्यार भी है ऐसा

बन्धन जनम जनम का


एक सूरज एक चाँद

और लाखों तारो का घेराव है

एक तू एक मैं

और लाखों ज़माने वाले है


चाँद सूरज को मिलने नही देते

ये तारे बन जाते दुश्मन होंगे

हम को भी ये ज़माने वाले

हर राह पर आँख दिखाए


चाँद सूरज की दोस्ती

है युगों युगों पुरानी

फिर भी ये कभी 

मिल नहीं पाते कैसी ये रीत


प्यार क्यों रहता अधूरा

जाने कैसी किस्मत इस शब्द की

चाहे कुछ भी हो जाये 

नहीं मिलता प्यार किसी को


पहला शब्द ही अधूरा प्यार का

लिखने वाले ने किस्मत प्यार की

आँसू खुद की किस्मत मे भी लिखें

और ज़माने को भी खूब रुलाया


Rate this content
Log in