STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

3  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Others

खुशी के लिए

खुशी के लिए

1 min
434

तुम जा रहे हो मुझसे दूर,

अपनी ख़ुशी के लिए।

मैं जा रही हूँ तुमसे दूर,

तुम्हारी खुशी के लिए।


तुम जी रहे हो मुझसे दूर,

अपनी ख़ुशी के लिए।

मैं जी रही हूँ तुमसे दूर,

तुम्हारे लौट आने की उम्मीद लिए।


तुम चल रहे हो अपनी राह,

अपनी खुशी के लिए।

मैं चल रही हूँ तुम्हारी राह,

तुम्हारा साथ देने के लिए।


तुम उड़ रहे हो आसमान में,

अपनी जिंदगी में बढ़ने के लिए।

मैं टिकी हुई हूँ जमीन पर,

तुम्हारे रिश्ते जीने के लिए।


तुम बना रहे हो अपना आशियाना,

अपनी खुशी के लिए।

मैं सहेज रही हूँ बिखरे तिनके,

तुम्हारे सहारे के लिए।


तुम देख रहे हो सुनहरे सपने,

अपनी खुशी के लिए।

मैं देख रही हूँ सुनहरे रंग,

तुम्हारे सपनो के लिए।


तुम जीते रहे अपनी जिंदगी,

सिर्फ अपनी खुशी के लिए।

अब जिऊँगी मैं अपनी जिंदगी,

अपने आत्मसम्मान के लिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन