STORYMIRROR

aazam nayyar

Others

4  

aazam nayyar

Others

ख़ुशी

ख़ुशी

1 min
269


नफ़रतें दिल से सभी अपने भुलाकर देखिए

जिंदगी उल्फ़त लगेगी मुस्कुराकर देखिए


प्यार की ख़ुशबू महकेगी जिस्म के हर हिस्से में 

ए सनम मुझको गले अपने लगाकर देखिए


जिंदगी तेरी लगेगी ख़ूबसूरत प्यार भरी 

नफ़रतों के दिल से हर हिस्से मिटकार देखिए


फ़ूल दूंगा मैं सदा ख़ुशबू वफ़ाओ से भरा

साथ मेरा भी मुहब्बत का निभाकर देखिए 


छोड़ दें शायद करनी नफ़रत की दिल से से ज़ुबां 

प्यार का मुद्दा ही उससे ही उठाकर देखिए


की बुरी नज़रें कभी तुमको लगेगी ही नहीं 

प्यार की आँखें कभी मुझसे मिलाकर देखिए 


दिल दुखेगा वरना "आज़म" का बहुत यूँ ही मगर 

यूँ नहीं मेरी वफाएं आजमाकर देखिए।


Rate this content
Log in