STORYMIRROR

Sonam Kewat

Others

3  

Sonam Kewat

Others

कभी देखा है क्या❓

कभी देखा है क्या❓

1 min
223


सोचकर लिखा एक रहस्य है,

ये रहस्य भी एक दृश्य है।

कविताओं में हकीकत दर्शाते हुए,

कभी देखा है क्या?

लिखने का हुनर कैसे आया,

कभी सोचा है क्या?

मेरी कविता में छुपा दर्द तुमने,

कभी देखा है क्या?

देख लिया तो पढ़ लिए,

पढ़ लिया तो चल दिए।

वक्त के साथ सब भुला दिया पर,

लिखने वाले क्यों ना भूले,

कभी सोचा है क्या?

मेरी कविता में एक एहसास है,

जो सभी को आए रास है।

कुछ जज्बात को पढ़कर आखिर,

आँखों में आंसू क्यों आते हैं,

कभी सोचा है क्या?

मेरी कविता में एक किरदार है,

जिंदगी पाने को बेकरार है।

जिंदगी से खेलते खेलते,

मौत को करीब आकर जाते हुए,

कभी देखा है क्या?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन