STORYMIRROR

Rashmi Singhal

Others

3  

Rashmi Singhal

Others

जवानी से गए

जवानी से गए

1 min
187


मोहब्बतों के किस्से औ' कहानी से गए,

बुढ़ापा क्या आया हम जवानी से गए,


वो सूखा गुलाब, प्रेम-पत्र, वो डायरी

नए दौर में हम हरेक निशानी से गए,


पड़ गई झुर्रियाँ, केश हो गए सफेद

लहू में जोशे-जूनून की रवानी से गए,


नए दौर कि कुछ अब बात है नई सी

करने वाली हम हर बात पुरानी से गए,


दवा औ' बीमारी साथ रहती हैं बस अब

उस दुरुस्ती भरी हम जिन्दगानी से गए,


साथ छोड़ कर चली गई उम्र भी अब तो

छुप-छुप कर मिलन वाली विरानी से गए,


आया बुढ़ापा मगर दिल है अभी जवान

हम अब भी न अपनी कारस्तानी से गए।


        

        


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन