STORYMIRROR

Abhishek Singh

Others

3  

Abhishek Singh

Others

जंजीर और रक्स

जंजीर और रक्स

1 min
226

एक ख्याल में डूबता चला जाता हूं

जितना सोचू तुम्हें भूलता चला जाता हूं


कितना समझाया कि उसे पास-ए-वफ़ा न था 

और मैं हूँ की जुनून करता चला जाता हूं


अभी भी इन जले हाथों में है खाक बाकी 

मगर मैं हूं की दश्त बुझाता चला जाता हूं


कई बार सोचा कि उस बज़्म में कर लूं बग़ावत 

मगर मैं तो उनके हुक्म सुनता चला जाता हूं


पाँव बंधे है मेरे तो वो सोचते है मैं हूं ग़ुलाम

यहाँ मैं अपनी धुन में रक्स करता चला जाता हूं


यहाँ तो सब लोग सुन कर भी है बहरे 

मैं हूं की अपना बयान दिया चला जाता हूं


एक वो है जो हमे मुड़ कर देखते भी नहीं

एक मैं हूं जो उनकी ओर खींचा चला जाता हूं


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन