STORYMIRROR

Sonias Diary

Others

3  

Sonias Diary

Others

ज़माना हो गया.....!

ज़माना हो गया.....!

1 min
255

वो वक़्त कहीं खो गया 

जब मिट्टी में झूमा करते थे 

दोस्तों संग घूमा करते थे 

हाथों में जब हाथ दिखते थे

मिट्टी में सने हाथों में 

असीम जज़्बात सिमटे थे 


आज हाथों की हवाएँ

कहीं सो सी गयी हैं

मिट्टी की वो सौंधी ख़ुशबू

कहीं खो सी गयी है 


आवाज़ है शोरगुल है 

अकेलापन का यहाँ 

इक्कठे ठहाके लगाये ज़माना

हो गया


अब तो बस 

उपकरणों का व्यापार चलता है 

दोस्ती यारों का साथ नहीं 

बस इंटर्नेट का ही अब सिक्का चलता है 


ट्विटर वट्सप्प फ़ेस्बुक से हुई 

दोस्ती सोनिया कुछ इस तरह

रास्ते में अकेले ही 

चलते चलते हँसते हम

हँसते हँसते रोते हम 


दोस्तों की आवाज़ वौइस् मेसिज हुई 

मिलना तो बहुत दूर की बात 

दोस्तों से बात किए ज़माना हो गया 


वो मिट्टी से सने हाथों संग

दोस्तों का हाथ थामे ज़माना हो गया 

दोस्तों का वो स्पर्श पाये

ज़माना हो गया ।।

ज़माना हो गया ।।



Rate this content
Log in