STORYMIRROR

ज़िन्दगी का नाम ज़िन्दगी है..

ज़िन्दगी का नाम ज़िन्दगी है..

2 mins
339


जिंदगी का नाम जिंदगी है

जिंदगी काँटों से सजी है

ज़िंदगी तो जिंदादिली है

कभी आँसू यहाँ, कभी खुशियाँ यहाँ

खुद को खुद से मिलाती जिंदगी है

जिंदगी का नाम जिंदगी है

कभी गोद मैं सोयी, कभी सड़कों पे बिछी

मिटके जीना सिखाती जिंदगी है

जिंदगी का नाम जिंदगी है

कभी शर्दी की धूप, कभी बारिस की बूंद

रात को दिन में बदल देती जिंदगी है

जिंदगी का नाम जिंदगी है

कहीं जलते है तन, कहीं बुझते है मन

दिल को दिल से छीन लेती जिंदगी है

जिंदगी का नाम जिंदगी है

कहीं आँखों में बसे, कहीं नज़रों से गिरे

छीन के फिर से लुटाती जिंदगी है

जिंदगी का नाम जिंदगी है

कहीं मंदिर की आरती

कहीं मस्जिद की नवाज

तुझे तुझ में जगाती जिंदगी है

जिंदगी का नाम जिंदगी है

कभी सोते से जगाये, कभी जागते में सुलाए

सपनों में सपने दिखाती ज़िन्दगी है

जिंदगी का नाम ज़िंदगी है

कहीं दूल्हा ये बनाये, कहीं दुल्हन ये सजाये

और फिर,अर्थी भी सजाती जिंदगी है

जिंदगी का नाम जिंदगी है

कभी अंगारों में बहे, कभी समुन्दर पे चले

सब कुछ संभव है ये बताती ज़िंदगी है

ज़िंदगी का नाम ज़िंदगी है

किसी ने जीते हैं देश, किसी ने जीते विदेश

खुद को जीतना सिखाती ज़िंदगी है

ज़िंदगी का नाम ज़िंदगी है

कभी यादों में बसे, कभी आंसू से कहे

जीना तुझको सिखाती ज़िंदगी है

ज़िंदगी का नाम ज़िंदगी है

कहीं धोके में डूबे, कहीं प्रेम में नहाये

नाम तुझको नया देती ज़िंदगी है

ज़िंदगी का नाम ज़िंदगी है

कभी मजनूं के फटे कपड़े में दिखे

कभी लैला की भरी आँखों से बहे

रूह को रूह से मिलाती ज़िंदगी है

ज़िंदगी ये तेरी ज़िंदगी है

ये चाहती बस तेरी ख़ुशी है

ज़िंदगी का नाम ज़िंदगी है



Rate this content
Log in