STORYMIRROR

Devendra Kumar Sharma

Others

4  

Devendra Kumar Sharma

Others

जीवन की यह सुन्दर गाडी

जीवन की यह सुन्दर गाडी

1 min
192

जीवन की यह सुन्दर गाडी़

चलती रहे हरदम

माँ शारदे नमन, माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।


तकनीकी दुनिया में हमने 

आसमान को छुआ है,

कष्ट है मन में इसी बात का

नैतिक पतन भी हुआ है,

घर घर में सुविधायें लेकिन

बोलचाल है कम।

माँ शारदे नमन, माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।


जो रिश्ते हैं हकीकत में

वही रिश्ते नहीं हैं आज,

जो लगते हैं सदा अपने 

वही अपने नहीं हैं आज,

पता नहीं रिश्तों की मधुरता

कहाँ हो गयी गुम।

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।


आतंकी खतरे का जग में 

फैल रहा है साया,

आज हैं, कल का पता नहीं

डर है मन में छाया,

न जाने कितने ही सैनिक 

खोने का है गम

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।


माँ तुम ऐसी कृपा करो अब

जन जन का मन बदले,

अमन चैन भाईचारे का 

बीज हर जगह पनपे,

तभी विश्व खुशहाल रहे

और बोले हर मन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।


जीवन की यह सुन्दर गाड़ी

चलती रहे हरदम,

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन

माँ शारदे नमन,माँ शारदे नमन।

       


Rate this content
Log in