STORYMIRROR

Harshad Molishree

Others

3  

Harshad Molishree

Others

जीना अभी बाकी है

जीना अभी बाकी है

1 min
347

ग़म ही ग़म है

खुशी भी है

मगर कम है

आँसुओं से आँखें नम है

हाँ होठों पर हँसी तो है पर ज़रा कम है

दिल में प्यार बेहद है

और दर्द के लिए अब जगह कम है


लोग तो अपने है

मगर पराये से कम नहीं है

पराये से भी नहीं

पराये भी नहीं ...

हालात थोड़ी खस्ता है

यादों का साथ पूरा बस्ता है

सहारा किसी का नहीं

मगर सबका सहारा बनता है

पाता कुछ नहीं

खोने को कुछ है ही नहीं

रोके से रुकता नहीं

छुपाने से छुपता नहीं


खूब जला लूँ रौशनी ये रोशन होता नहीं

सुनसान है सड़क डगर अंजान है

भीड़ में तन्हा सही

मगर भीड़ में, में अकेला तो ऐसा नहीं

उजाला उसको कभी भाता था

अब सिर्फ उजाले से घबराता है

अंधेरा भी कमाल है

ना उसको सताता है ना रुलाता

बेवजह ना जाने सारी रात जगाता है


साफ भी है माथे पर कुछ दाग भी है

ताक़त तो है मगर थोड़ा कमजोर भी है

लड़ना जानता है मगर लड़ाई से अनजान है

हथियार तो बहुत है मगर चलाने से घबराता है

दुआएँ भी है बददुआएँ भी है

अच्छा भी है बुरा भी है

सही भी है थोड़ा गलत भी है

यही तो जिंदगी है

अभी खत्म थोड़ी हुई है

जीना अभी बाकी भी तो है...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन