STORYMIRROR

Husan Ara

Others

3  

Husan Ara

Others

जाने दे ना यार

जाने दे ना यार

1 min
282

क्यो इस जीवन के कष्ट बढ़ाए

करके इतना सोच विचार

क्यो सब पर अपना रौब जमाए

जाने दे ना यार


कौन आया क्यों गया

कहाँ से निकला किधर

को फिसला

उफ्फ, तेरे प्रश्नों की बौछार

उसका जीवन उसकी मर्जी

तू जाने दे ना यार


किसकी किससे चले लड़ाई

किसने दोस्ती की

किसने रिश्तेदारी निभाई

जानने को कुछ नया

तू खड़ा लगाए कतार

अपने किस्से सब सुलझा लेंगे

तू जाने दे ना यार


वो जीता या हारा

अरे कोशिश कर लेगा दोबारा

पैसे कमाए या गंवाए

तुझ से मांगने तो नहीं आए

क्यो करे इज़्ज़त नीलाम किसी की

वो भी भरे बाज़ार

तू खुद को चिंता मुक्त रख

जाने दे ना यार

तू जाने दे ना यार


Rate this content
Log in