STORYMIRROR

Ajay Prasad

Others

3  

Ajay Prasad

Others

जान जाओगे

जान जाओगे

1 min
267

जिंदगी क्या है जान जाओगे

मौत को जब करीब पाओगे।


आँख अपनी कभी नहीं सोई

तुम इसे ख्वाब क्या दिखाओगे।


दोस्ती क्या है, दुश्मनी क्या है

करके देखो तो समझ जाओगे।


दिल तो पहले ही खाक़ है मेरा

यार क्या बिजलियां गिराओगे।


खत लिखना तो मुझे नही आता

हाल चेहरे से ही जान जाओगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन