इधर आ जाइए
इधर आ जाइए
1 min
198
अजीब शाम है इधर आ जाइए
आपके नाम है इधर आ जाइए।
क्षितिज के पार कुछ है शायद
थोड़ी जिज्ञासा है इधर आ जाइए।
हाथ में हाथ ले के बैंठेगे वक्त को
इसका कुछ दाम है इधर आ जाइए।
सब इन लम्हों पर ही टिके है
वक्त बदला सा है इधर आ जाइए।
एक मुट्ठी में बन्द करनी खुशियां
सबका मुकाम है इधर आ जाइए।
जिंदगी एक अंतहीन सफर हैं
एकाकी शाम है इधर आ जाइए।
ऐसी शुरुआत हमारी न थी
अंत सुधरने को है इधर आ जाइए।
