STORYMIRROR

Shailaja Bhattad

Others

3  

Shailaja Bhattad

Others

होली

होली

1 min
170

रंगों से रंगे बहुत।

रंग चढ़ना अभी बाकी है।


शुभेच्छा तो दी बहुत।

फलित होना अभी बाकी है।


गीतों से गूंजी होली बहुत। 

गुनगुनाना अभी बाकी है। 


फाग की मस्ती छाई बस्ती-बस्ती।

हर बस्ती का खिलना अभी बाकी है।


 रंगों से रंग मिले रंगीला हुआ आकाश।

 धरती को रंगना अभी बाकी है।


तन से रंग लिए बहुत।

मन का रंगना अभी बाकी है।


सबसे बातें हुई बहुत।

खुद से करना अभी बाकी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन