STORYMIRROR

Reetu Devi

Others

4  

Reetu Devi

Others

होली

होली

1 min
374


जली री जली,होलिका जली

चली री चली, मस्तों की टोली चली।

गुलाल उड़ाती चली

भेदभाव भुलाती चली

खुशियों से है गाल लाल-लाल

चमका रही है भाल-भाल

जली री जली , होलिका जली

चली री चली , मस्तों की टोली चली

प्रेम बरसाती चली 

 गले लगाती चली

गम की नैया कर रही किनारा

हंसी का छोड़ रहा फव्वारा

जली री जली , होलिका जली

चली री चली, मस्तों की टोली चली

झाल,मृदंग बजाती चली

मधुर भजन सुनाती चली

मिटा है रही बुराई के निशान,

बढा है रही अच्छाई की शान।

जली री जली , होलिका जली

चली री चली,मस्ती की टोली चली।

      


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन