हँसना यहाँ ,रोना यहाँ
हँसना यहाँ ,रोना यहाँ
हँसना यहाँ रोना यहाँ
इसके सिवा कुछ भी है न यहाँ
जी चाहे जब सबको अपना बना
सब हैं तेरे, सारा तेरा जहाँ
चाहेगा तुझको ये सारा जहाँ
इसके सिवा कुछ भी है न यहाँ.........
यह तेरा देश, तेरा हो जायेगा
तेरी बातों को फिर से दोहरायेगा
यादों में सबके तेरी नेकियाँ
रोते हुए को भी हँसायेगा
नेकी यहाँ, बदी यहाँ
इसके सिवा कुछ भी है न यहाँ........
कल दुनियाँ में, तू हो न हो
" स्टोरीमिरर" साथ रहेगा सदा
भूलेगा ना तुझको यह सारा जहाँ
पर "नीरज" लिखता रहेगा सदा
पढ़ेंगे सभी तेरी रचनायें यहॉं
इसके सिवा कुछ भी है न यहाँ.........
फिल्म के बोल.....मरना यहाँ, जीना यहाँ।
फिल्म.....मेरा नाम जोकर।
