STORYMIRROR

Bhavna Thaker

Others

3  

Bhavna Thaker

Others

हिम का बुत

हिम का बुत

1 min
339

उलाहने तानों की सताई वो जलती

तपती पहली बारिश की छम -छम

की धारा में नहाने चली..!


शब्दों की बूँदा बाँदी के घाव से टकरा

कर बरखा की रिमझिम रोती है 

कितनी तेज़ है शब्दों की मार 

सावन की बौछार में नहाते भी एक नारी

के तन को नहीं मिलती 

शीतल परत की मरहमी..!

 

जलना है जलती रहेगी सहते सहते गर्म

बाण शब्दों के उबलते तरकस से

निकलते छलनी करते..!

 

हिमखंड सी नर्म सौम्य रोम रोम

पिघलती

एक तपीस ज़िंदगी की कहाँ जाएँ कोई, 

अपने ही जब दर्द दे फ़रियाद की

गुंजाइश नहीं..!

 

बुत सी बन बैठी ना ताप जलाएँ ना

ठंडी सताती,

बारिश का बहाना लिए पगली आँसू है

छुपाती।।



Rate this content
Log in