हे! लता आपको नमन ******
हे! लता आपको नमन ******
1 min
620
हे !भारती सुता तुम्हें शत्-शत् नमन,
ना जाने आज सबकी आंखें हैं नम।
जो छोड़कर गए और बिछड़ गए हम,
कानों में जब गूंजती आपकी सरगम।
गुनगुनाने से खुद को न रोक पाते हम,
आपके गीत मेरे होठों पे सजते हरदम।
आपके तराने मेरे कानों में गूंजते हरदम,
गीत-संगीत में जो आपने लहराया परचम।
इन्हीं चंद शब्दों को बनाकर अपना मरहम,
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं हम।
