गुम हो जाती है
गुम हो जाती है
1 min
150
तंज भी करते हैं
अपनी बातों से कई बार
दिलों को तोड़ते हैं
ज़ज़्बा और एहसासों को
आपस में घोल कर
खूबसूरती से वे अपने
रॉकेट छोड़ते हैं
लोग सीधे तौर पर सवाल
नहीं पूछते
प्रश्न सूचक निगाहें नश्तर
चला जाती हैं
सोचते हैं थोड़ा कड़क
बने पर
बदलने की कोशिश में कभी
अपनी छवि भी
गुम हो जाती है
