STORYMIRROR

Dr. Pradeep Kumar Sharma

Children Stories

4  

Dr. Pradeep Kumar Sharma

Children Stories

गिनती

गिनती

1 min
216

एक था शेर, जंगल का राजा

छैल छबीला खूब मोटा तगड़ा I

दो हाथी थे उसके दरबान

समझदार और बड़े बलवान I

तीन उसके मंत्री थे भालू

भोली सूरत पर खूब चालू I

चार चतुर बन्दर थे दूत

करते रहते हरदम उछलकूद I

पांच कबूतर करते खोज

नए-नए खबर लाते रोज I

छः चीते थे उसके दोस्त

रोज पकाते ताजा गोस्त I

सात सियार उसके ख़ास

रहते हर पल उसके पास I

आठ तेंदुए थे महाज्ञानी

करने न दें किसी को मनमानी I

नौ गीदड़ थे बड़े बदमाश

वे रहते थे हमेशा उदास I

दस अजगर थे एकदम बेकार

करता न कोई उनका सत्कार I


Rate this content
Log in