STORYMIRROR

गीत

गीत

1 min
14.3K


रास्ते जिन्दगी के कहाँ आसान हैं

हर मोड़ पर नये इम्तिहान हैं

 

जिन्दगी सेज है अंगारों की

रुत कभी कभार ही आये बहारों की

गम के साये में जी रहा हर इन्सान है

 

जिन्दगी हर किसी को आजमाती है

किसका दिल ये नहीं दुखाती है

जिस किसी से मैं मिला लगा वो परेशान है

 

साथ जिसको मिल गया नसीब का

उसका नाता है खुदा से करीब का

अनकही फरियादें भी सुन लेता भगवान है

 

मुझसे ऐसी हो गई क्या भूल

मेरी दुआ हो न सकी कबूल

बेअसर थी मेरी दुआ या दूर आसमान है

 

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन