दिल की बातें
दिल की बातें


किसी का नाम लिखने के
लिए खून की स्याही की
जरूरत नहीं होती
जो भा जाता है उसका नाम
खुद ब खुद छप जाता है दिल पर।
जिसको साथी बनाया है
जिसका हाथ थामा है
उसको दिल से अपनाओ
गलतियाँ तो इंसान से होती हैं
क्षमा कर दे एक दूजे को।
अपने पति या पत्नी की
उसके काम में मदद
करोगे तो गृहस्थी की गाड़ी
सही चलेगी।
मन मौजी होते हैं वो
लोग जो अपने दिमाग
से ज्यादा दिल की सुनते हैं।
एक बार जो दिल को भा जाये
उसे दिल से निकालना
आसान नहीं होता फिर
चाहे इंसान हो जानवर हो
या ऑनलाइन की दुनिया हो।
कलयुग है यह भैया कोई
किसी का नहीं रहा अब बस
हर कोई अपनी दुनिया में मग्न है।
सच बोलना इंसान को महंगा
पड़ जाता है बहुत से लोग उसके
खिलाफ हो जाते हैं।
शक करने की आदत
बहुत बुरी होती है दोस्तो
ये जिंदगी पल भर में
खराब कर देती है।
करते हो जिनसे सिद्दत से प्यार
भरोसा भी उन पर सिद्दत से करो
फिर जिंदगी जन्नत की
तरह हो जाएगी।