STORYMIRROR

Suman Sachdeva

Others

2  

Suman Sachdeva

Others

दिल और दिमाग

दिल और दिमाग

1 min
317

   

कितनी ही किताबें पढ़ लिख ली 

कितनी ही डिग्रियां हासिल की।


रिश्तों में धोखे खूब मिले 

जीवन में खाई ठोकर भी।


कुछ सबक सिखाया दुनिया ने 

कुछ अनुभव से भी ज्ञान बढ़ा।


 अनजाने रस्तों पर चलते 

यह उम्र बढ़ी और कद भी बढ़ा।


मस्तिष्क बड़ा करने को फिर

ठूंसा जो कहीं से कुछ भी मिला।


पर दिल को आज टटोला तो

भीतर छोटा बच्चा ही मिला।

             



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन