STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Others

3  

Kawaljeet GILL

Others

देखते देखते

देखते देखते

1 min
348

देखते देखते क्या से क्या हो गया

सोचा था कुछ और कुछ और हो गया

ख्वाब सजाये थे हज़ारो प्यार की राहो पर

हर ख्वाब हमारा चकनाचूर हो गया

ताने सुन सुन कर कट रही है जिंदगी

और हम चुप चाप खड़े रहते है

देखते देखते क्या से क्या हो गया

खामोश रहती है जुबान हर सवाल पर

आँखों के आंसू भी खामोश है अब तो

कलम का एक सहारा मिल गया

कभी पढ़ी ना होगी कविता बरसो से

अब खुद ही बहुत कुछ बयान कर देते है

देखते देखते क्या से क्या हो गया

प्यार की राहे क्या क्या दिन दिखाएगी

ये कौन भला जान पाता है

चल पड़ता है खुशी खुशी

और गमो से रिश्ता जुड़ जाता है

बहुत धोखे मिलते है राहो पर फिर भी

चलता जाता है इंसान खुशी खुशी

देखते देखते क्या से क्या हो गया


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन