STORYMIRROR

MALA SINGH

Children Stories Inspirational

4  

MALA SINGH

Children Stories Inspirational

दैनिक जीवन में विज्ञान

दैनिक जीवन में विज्ञान

1 min
477


अब है युग विज्ञान का, 

विकास का और ज्ञान का।

दैनिक जीवन का हर पल, 

जीते हैं हम विज्ञान के संग।।


दूरी तय करने को यातायात के,

चारों ओर साधन दिखते।

रेलगाड़ी, बस, कार, टेम्पों, 

वायुयान भी उड़ान भरते।।


मनोरंजन के साधनों ने भी, 

खूब अपना स्थान बनाया है।

टीवी, एलसीडी, मोबाइल ने, 

अपना धमाल मचाया है।।


चिकित्सा के क्षेत्र में भी, 

मशीनें बहुत आयी हैं।

कृषि उत्पादन में भी,

खूब बढोत्तरी आयी है।।


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन