STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Others

4  

Suresh Sachan Patel

Others

।।चलो स्कूल चलें।।

।।चलो स्कूल चलें।।

1 min
280

दिल में खुशियाॅ॑ चेहरे पर मुस्कान।

नन्हे मुन्ने बच्चों की यही है पहचान।


          रंग बिरंगी वेशभूषा रंग बिरंगे सपने हैं।

          ऊॅ॑चे हैं ख्वाब इनके ऊॅ॑ची बहुत उमंगे हैं।

         

रोज सुबह उठ विद्यालय जाते।

गुरु जन को नित शीश नवाते।


         पढ़ किताब विद्या अध्ययन करते।

         जब वक्त मिला तब खेला करते।


विद्या का खूब अध्ययन भी करते।

सदाचार शिष्टता का पाठ भी पढ़ते।


            नौनिहाल हैं सज स्कूल को जाते।

            ज्ञान की अच्छी अच्छी बात बताते।


 साथियों के संग मीठी मीठी बाते करते।

 हंसी ठिठोली के संग खूब शरारत करते।


           शाम को जब सबकी हो जाती छुट्टी।

          जैसे बच्चों को उड़ने की मिल जाती घुट्टी।

 

         


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन