छोटी जलपरी लम्बे बालों वाली
छोटी जलपरी लम्बे बालों वाली
एक सुन्दर सी प्यारी छोटी जलपरी
समुद्र के अन्दर एक शिला पर बैठी है,
उसकी रंग-बिरंगी मोटी चोटी नीचे तक
पीली भूरी नागिन सी बलखाती झूल रही है।
उसके ऊपर समुद्र की नीली जलराशि है
उसके बायें तरफ़ दो छोटी मछलियॉं हैं,
पास ही समुद्री पौधे की गुलाबी पत्तियाँ हैं
उसके दाएँ तरफ़ भी बैंगनी रंग का पौधा है।
सिर के ऊपर पानी में एक बड़ी मछली
मुँह खोले प्रसन्न मुद्रा में ख़ुशी से तैर रही है,
किशोरी जलपरी भी प्रेम भरी लग रही है
अपने दाहिने हाथ को हृदय पर रखे हुए।
जलपरी के नयनों में खुशी भरी लगती है
एक मोहक मुस्कान उसके चेहरे पर है,
उसका मुँह सिर धड़ और बाँहें नारी की हैं
पर नीचे का पूरा हिस्सा मछली का है।
जलपरी एक काल्पनिक समुद्री जीव है
जिसका ऊपर का आधा शरीर नारी का,
नीचे का आधा शरीर मछली का होता है
बच्चों की परी कथाओं में यह आती है।
जलपरी के चेहरे पर बचपना झलक रहा है
जिस पर आकर्षक सा कोमल मधुर भाव है,
जलपरी की पूँछ के पास नीचे दो समुद्री जन्तु हैं
जो स्पष्टता से दिखाई नहीं दे रहे आधे छिपे हैं।।
दाहिनी तरफ़ छोटा कछुआ सा नज़र आता है
कछुए के पास केकड़ा या घोंघा दिख रहा है,
जलपरी को मत्स्य कन्या मत्स्यॉंगना भी कहते हैं
बहुत सी कथायें इसके अस्तित्व से जुड़ी हुई हैं।
