STORYMIRROR

Abha Chauhan

Children Stories Classics Inspirational

4  

Abha Chauhan

Children Stories Classics Inspirational

बंधन प्यार का

बंधन प्यार का

1 min
105

भाई बहन का यह रिश्ता,

बड़ा अनोखा सा है दिखता।

मन के सारी भाव है इसमें,

मिठास कुछ खास है इसमें।


बड़े भाई का छेड़ना पल -पल,

मचा देना पूरे घर में हलचल।

छोटी सी बात पर बहन का ,

 घर रो - रोके सर पर उठाना।

मम्मी पापा को जरा सी बात को,

बढ़ा चढ़ा कर बताना।

और बिना बात के ही,

भाई को मार खिलवाना।


टीवी के रिमोट के लिए,

 भाई का बहन से लड़ जाना ।

घर की सारी मिठाई और नाश्ता,

 जल्दी से चट कर जाना।

पड़ोसियों के कुछ बोलने पर,

बहन की तरफ से लड़ जाना।


यह भाई बहन का रिश्ता है,

बड़ा अनोखा सा दिखता है।

मन के सारे भाव है इसमें,

बड़ी गजब की मिठास है इसमें। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन