बम-बम भोले भंडारी....!!
बम-बम भोले भंडारी....!!
1 min
335
बम-बम भोले भंडारी
सुन लो अरज़ हमारी
हाथ त्रिशूल, डमरू धारत
महादेव शम्भु भंडारी…..
बाघम्बर है पीतांबर धारी
भूत-पिशाच संग नर- नारी
सिर गंगे, चन्द्रमा धारत
नंदी की हमेशा करे सवारी….
फूल, बेलपत्र, भांग है प्यारी
नीलकंठ कहलाये त्रिपुरारी
डम-डम डमरू, सर्प धारत
शिवगौरी सदा मंगलकारी…….!!
