बहुत दूर
बहुत दूर
1 min
161
हूँ बहुत दूर सबसे
लेकिन दिल के क़रीब हूँ सबके
आज जेब तो भारी है
पर ग़रीब हूँ सबसे
कुछ वादे किये हैं अपनो से
उसको निभाने निकल पड़ा हूँ
मज़ा तो अपनो के साथ ही आता हैं
वरना भीड़ में भी यहाँ अकेला खड़ा हूँ
आज भी याद हैं मुझको
रोटी को बाँट कर खाया करते थे
आज सबको बाँट कर रोटी कमाने
निकल पड़ा हूँ
हूँ बहुत दूर सबसे
पर दिल के हूँ क़रीब सबके!
