STORYMIRROR

Anju Motwani

Others

3  

Anju Motwani

Others

भ्रम के तिलिस्म

भ्रम के तिलिस्म

1 min
14.2K


 

यह सब मेरा है

यह जग मेरा है

झूठी शान-ओ-शौक़त

भौतिक सुख साधन

धन दौलत, ऐश-ओ-आराम

मेरी मेहनत मेरी कमाई

रिश्ते नाते, प्यार, 

परिवार और घर बार

मेरी ज़िंदगी मेरी साँसें

सब कुछ तो मेरा है

नादान है इंसान,

हक़ीकत से है अंजान 

जाने किस बात का 

उसे है गुमान 

ठीक है अगर यह 

उसका भ्रम है

तो भ्रम को 

भ्रम ही रहने दो 

भ्रम के तिलिस्म 

टूट न जाऐ

कहीं ज़िंदगी 

रूठ न जाऐ

कभी कभी भ्रम भी

 ज़रूरी है

दिल बहलाने के लिऐ

इस ज़िंदगी को

 जीने के लिऐ

                          

 


Rate this content
Log in