STORYMIRROR

Veena rani Sayal

Others

3  

Veena rani Sayal

Others

भजन

भजन

1 min
266

शिव शंकर भोले शिव शंकर भोले

बम बम बम भोले, शिव शंकर भोले

हाथों में त्रिशूल और डमरू 

गले में सांप की माला

जटा में चंदा बदन विभूति मृगछाला है भोले

बम बम बम भोले शिव शंकर भोले


मंदिर और शिवालय में रहते हैं शंकर भोले 

कोई कहे कैलाश पति कोई महादेव ही बोले

तांडव देखूं जब जब तेरा, मेरा तन मन डोले

बम बम बम भोले शिव शंकर भोले

शिव शंकर भोले शिव शंकर भोले


गंगा की पावन धारा में शिव शंकर हैं भोले

पार्वती के अंग संग शंकर ,गोद गजानन सोहे

नीलकंठ की आभा देखो , भाल त्रिनेत्र मोहे

त्रिनेत्र जब खुले तुम्हारा धरती अम्बर डोले

बम बम बम भोले शिव शंकर भोले

शिव शंकर भोले शिव शंकर भोले।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Veena rani Sayal