STORYMIRROR

Veena rani Sayal

Others

4  

Veena rani Sayal

Others

भजन ( मोहे मन भाए मेरा श्याम सांवरिया )

भजन ( मोहे मन भाए मेरा श्याम सांवरिया )

1 min
255

श्याम सांवरिया श्याम सांवरिया

मोहे मन भाए मेरा श्याम सांवरिया 

     

वृंदावन की कुंज गली का श्याम सांवरिया

राधा संग खेले रंग गुलाल सांवरिया

माखन चोर कहाए मेरा श्याम सांवरिया

मोहे मन भाए मेरा श्याम सांवरिया

श्याम सांवरिया श्याम सांवरिया


मोर पंख से मुकुट सजाए पाओं में पायलिया

हाथ में मुरली कान में बाली श्याम सांवरिया 

मुख पे है मुस्कान भोली श्याम सांवरिया

मोहे मन भाए मेरा श्याम सांवरिया

श्याम सांवरिया श्याम सांवरिया


मुरली की हर तान सुनाए श्याम सांवरिया

पायल की झंकार बोले श्याम सांवरिया   

रस्ते पर हूं आस लगाए श्याम सांवरिया 

मोह मन भाए मेरा श्याम सांवरिया

श्याम सांवरिया श्याम सांवरिया 


नटखट बाल गोपाल मेरा श्याम सांवरिया

यशोदा का प्यारा नंद लाल सांवरिया

मटकी फोड़े माखन खाए श्याम सांवरिया

मोहे मन भाए मेरा श्याम सांवरिया

श्याम सांवरिया श्याम सांवरिया

मोहे मनभाए मेरा श्याम सांवरिया 

   

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Veena rani Sayal