STORYMIRROR

Priti Arun Tripathi

Others

3  

Priti Arun Tripathi

Others

भारतीय फ़ौज

भारतीय फ़ौज

1 min
255

दिन बीतते हैं 

साल बदल जाता है,

वक़्त के साथ परिस्थितियों का

हर काम बदल जाता है,

पर एक फ़ौजी सीमा पर तैनात रहता है

वो जज़्बात न बदल पाता है,

क्योंकि वो जज़्बात देश के लिए 

इस देश की मिट्टी से जो आता है।


हर साल हर त्यौहार का जश्न तो

हर कोई ही यहाँ मनाता है

लेकिन वो फ़ौजी उस सरहद पे

हर वक़्त खड़ा हुआ पाता है,

क्योंकि उसे भी पता है कि

उसके रखवाली के इस फ़र्ज़ से ही

तभी पूरा ये देश हर त्यौहार पर

बेख़ौफ़ जश्न का लुफ़्त उठाता है।




Rate this content
Log in